'हम दो हमारे 24, मेरे बड़े भाई के हैं 16 बच्चे', AIMIM नेता शौकत अली का शॉकिंग बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 9, 2026, 11:00 AM IST

Shaukat Ali Remarks On Population: मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनसंख्या बढ़ाने को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने मंच से “हम दो, हमारे दो दर्जन” का नारा देते हुए मुसलमानों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाए और मॉब लिंचिंग, मदरसों और मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर भी बयान दिए। शौकत अली के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में विवाद तेज हो गया है।

Shaukat Ali Remarks On Population: मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनसंख्या को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंच से अपनी पार्टी का नया नारा देते हुए कहा, “हम दो, हमारे दो दर्जन”, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

आसमान में रॉकेट हमला क्यों करेगा NASA (1)

जनसंख्या को लेकर एआईएमआईएम नेता शॉकत अली का शॉकिंग बयान आया सामने।

मेरे 8 तो मेरे बड़े भाई के 16 बच्चे: शौकत अली

जनसभा को संबोधित करते हुए शौकत अली ने दावा किया कि उनके आठ बच्चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं। उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। शौकत अली ने कहा, “जब अल्लाह दे रहा है तो उसे लेना चाहिए, जब तक देता रहे लेते रहिए। देश में कुछ लोग हमारी बढ़ती आबादी से परेशान हैं, लेकिन आबादी बढ़ेगी तो देश मजबूत होगा।”

End of Feed