Opposition Unity: शिमला नहीं, बैंगलुरु में इस दिन होगी विपक्षी पार्टियों की अगली बैठक, शरद पवार ने किया खुलासा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 29, 2023, 07:26 PM IST

Opposition Unity: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी हराने के लिए 23 जून को पटना में हुई बैठक से उत्साहित विपक्षी दल एक बार फिर 13, 14 जुलाई को बैंगलुरु में मिलने जा रहे हैं। यह बैठक पहले शिमला में होने वाली थी।

Opposition Unity: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए 23 जून को पटना में 17 विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। सभी ने एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। हालांकि आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यादेश में कांग्रेस रुख को लेकर अपनी स्थिति साफ नहीं की है। आप को छोड़कर बाकी दल एक बार फिर जुलाई में कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में बैठक करने जा रहे हैं। पहले यह बैठक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होने जा रही थी। एनसीपी चीफ शरद पवार ने गुरुवार (29 जून) को बताया कि विपक्षी दलों की अगली बैठक 13, 14 जुलाई को बैंगलुरु में होगी।

विपक्षी दलों की अगली बैठक की जानकारी देते हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेचैन हो गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है, लेकिन मोदी सरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।

End of Feed