राहुल गांधी की सजा ने विपक्ष को एकजुट कर दिया? जो केजरीवाल-अखिलेश थे खफा, वो भी कर दिए सपोर्ट; शुक्रवार को प्रदर्शन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 23, 2023, 11:50 PM IST

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मोदी सरनेम (Modi Surname) वाले मानहानि केस में दो साल की सजा हो चुकी है। उनकी सदस्यता पर भी संकट है। हालांकि राहुल गांधी के पास 30 दिन का समय है अपील करने के लिए, अगर कोर्ट से उन्हें सजा पर स्टे मिल जाता है, तो उनकी सदस्यता बच जाएगी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जेल की सजा वाले मामले पर विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। जो पार्टियां और उनके नेता कांग्रेस के खिलाफ हाल के दिनों में बोल रहे थे, कांग्रेस के बिना मोर्चा बनाने में जुटे थे, अब वो भी राहुल गांधी के सपोर्ट में बोलते दिख रहे हैं। शायद यही कारण है कि कांग्रेस अब शुक्रवार को इस मामले पर बड़ा प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।

rahul gandhi jail

राहुल गांधी के सपोर्ट में उतरा विपक्ष

केजरीवाल क्या बोले

आम आदमी पार्टी को कांग्रेस, भाजपा की बी-टीम बताती रही है। आप भी बिना कांग्रेस के 2024 के चुनाव में गठबंधन बनाने का प्रयास करती रही है। कई मौकों पर सीधे-सीधे पार्टी के नेता राहुल गांधी को घेरते रहे हैं, लेकिन अब जब राहुल गांधी को मानहानि वाले मामले में दो साल की सजा हो गई है तो आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल सीधे-सीधे राहुल गांधी के सपोर्ट में उतर गए हैं। केजरीवाल ने कहा- "गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।"

End of Feed