ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल विपक्ष का ‘जन महाभियोग', पीठासीन अधिकारी होंगी मीरा कुमार, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

विपक्ष नहीं चाहता कि किसी भी तरह संसद का मजाक बने, इसलिए इसमें सत्तापक्ष की ओर से किसी की भी प्रतीकात्मक मौजूदगी नहीं होगी। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पोस्टर, बैनर या मुखौटों का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

‘Public Impeachment’ : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने अपनी मोर्चेबंदी एक बार फिर तेज कर दी है। विपक्ष शुक्रवार को 'जन महाभियोग' आयोजित करेगा। इस कार्यवाही में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे प्रस्ताव पेश करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आरोपपत्र भी पेश किया जाएगा। राहुल गांधी कार्यवाही में सबसे आखिर में अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस नेता मीरा कुमार कार्यवाही की पीठासीन अधिकारी होंगी। इस कार्यवाही में प्रत्येक विपक्षी दल का एक नेता अपनी बात रखेगा।

india bloc meeting

इंडिया ब्लॉक के नेता।

विपक्ष की हर पार्टी से नेता रखेंगे अपनी बात

विपक्ष नहीं चाहता कि किसी भी तरह संसद का मजाक बने, इसलिए इसमें सत्तापक्ष की ओर से किसी की भी प्रतीकात्मक मौजूदगी नहीं होगी। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पोस्टर, बैनर या मुखौटों का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में इनका किसी भी तरह का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व भी नहीं होगा। सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि और SIR से प्रभावित लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विपक्ष की हर पार्टी से एक-एक नेता अपनी बात रखेंगे।

End of Feed