पटना में एकजुटता दिखा रहे विपक्षी दलों की संसद में कितनी है ताकत, आंकड़ों से समझें

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 23, 2023, 02:45 PM IST

Opposition Patna meeting : विपक्ष के इन सभी नेताओं का कहना है कि 2024 में भाजपा को हराने के लिए उन्हें एकजुट होना होगा। कांग्रेस भी विपक्षी एकजुटता पर जोर दे रही है। विपक्ष की इस कवायद पर राजनीति के जानकारों का कहना है कि विपक्षी एकजुटता की बात कहना और धरातल की राजनीति दो अलग-अलग चीजें हैं।

Opposition Patna meeting : 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मोर्चा तैयार करने के लिए पटना में विपक्ष के करीब 15 दलों की बैठक हुई। बिहार के सीएम एवं जद-यू नेता नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्ष के नेता जुटे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में विपक्षी एकता के लिए किसी कॉमन एजेंडे और कांग्रेस की भूमिका पर एक रूपरेखा तय हो सकती है। इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे बड़े नेता शामिल हुए हैं।

संसद में किसके पास कितनी सीटें

पार्टीलोकसभाराज्यसभा
डीएमके2310
टीएमसी2212
शिवसेना1803
जद-यू1605
एनसीपी0404
माकपा0305
सपा 0303
एनसीपी 0300
भाकपा0202
AAP0110
जेएमएम 0102
राजद0006
सीपीआईएमएल0000
पीडीपी0000

क्या कांग्रेस करेगी समझौता?

विपक्ष के इन सभी नेताओं का कहना है कि 2024 में भाजपा को हराने के लिए उन्हें एकजुट होना होगा। कांग्रेस भी विपक्षी एकजुटता पर जोर दे रही है। विपक्ष की इस कवायद पर राजनीति के जानकारों का कहना है कि विपक्षी एकजुटता की बात कहना और धरातल की राजनीति दो अलग-अलग चीजें हैं। सबसे बड़ी बात विपक्ष के नेतृत्व एवं सीटों के बंटवारे को लेकर होगा। कोई भी दल अपनी महात्वाकांक्षा एवं चुनावी जीत की संभावना से समझौता करने के पक्ष में नहीं है।

End of Feed