लोकपाल के लिए 7 BMW कार खरीद टेंडर पर मचा घमासान, विपक्ष ने घेरा, कहा- यह संस्था अब बन गई है 'शौक पाल'

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने हैरत जताई कि जब सुप्रीम कोर्ट के जजों को साधारण सेडान कारें दी जाती हैं, तो लोकपाल के अध्यक्ष और छह सदस्यों को बीएमडब्ल्यू कारों की जरूरत क्यों है। चिदंबरम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इन कारों को खरीदने के लिए जनता का पैसा क्यों खर्च किया जाए?

Opposition slams Lokpal: शीर्ष भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल द्वारा सात शानदार बीएमडब्ल्यू कारों की खरीद के लिए निविदा जारी करने के बाद विपक्ष ने तीखी आलोचना की है। नेताओं ने ईमानदारी के पहरेदारों पर वैधता की बजाय विलासिता को तरजीह देने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने लोकपाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह संस्था अब "शौक पाल" बन गई है। रमेश ने लोकपाल के जांच-पड़ताल के रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए और पूछा कि उसने अब तक कौन सी महत्वपूर्ण गिरफ्तायां या जांचें की हैं।

BMW Tender Row

7 BMW खरीद टेंडर पर उठा तूफान (PTI)

जयराम बोले, अब लोकपाल की सच्चाई देश की जनता के सामने है

पीटीआई से बात करते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि अन्ना हजारे, अरविंद केजरीवाल, इंडिया अगेंस्ट करप्शन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा प्रचार में शामिल होकर मनमोहन सिंह सरकार के खिलाफ एक झूठी कहानी गढ़ी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि अब लोकपाल की सच्चाई देश की जनता के सामने है। रमेश ने कहा कि यह पूछा जाना चाहिए कि लोकपाल ने क्या जांच की है और किन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि लोकपाल अब "शॉक पाल", "शोक पाल" और "शौक पाल" बनकर रह गया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में पूछा- भारतीय करदाताओं के खर्च पर गजब का जोकपाल। वैसे, भारत सरकार के स्वदेशी आह्वान का क्या हुआ?

End of Feed