विपक्ष की CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ घेराबंदी! मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के नोटिस पर 200 से अधिक सांसदों ने किए हस्ताक्षर

नियमों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए नोटिस पर लोकसभा के कम से कम 100 सांसदों और राज्यसभा के 50 सांसदों के हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के प्रस्ताव के लिए 200 से अधिक सांसदों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।सूत्र के अनुसार, लोकसभा के 130 सांसदों ने और राज्यसभा के 63 सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। नोटिस शुक्रवार को संसद के किसी एक सदन में पेश किए जाने की संभावना है।

CEC

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (फाइल फोटो: pti)

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे किस सदन में पेश किया जाएगा।विपक्ष के एक नेता ने बताया कि सांसदों ने नोटिस को लेकर काफी उत्साह दिखाया और आवश्यक संख्या पूरी हो जाने के बाद भी बृहस्पतिवार को कई सांसदों हस्ताक्षर किए।

End of Feed