देश में CAA लागू होते ही भड़का विपक्ष, कांग्रेस ने बताया ध्रुवीकरण...ममता बोलीं- 'देखेंगे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2024, 08:48 PM IST

Politics on CAA Notification: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि देश व विशेष रूप से असम और पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण के लिए सीएए को लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया गया है। उधर, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि वह CAA को राज्य में लागू नहीं होने देंगे।

Politics on CAA Notification: देश में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून को लागू कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। मोदी सरकार के इस फैसले का एक ओर जहां बीजेपी ने स्वागत किया है, तो वहीं विपक्षी पार्टियां विरोध पर उतर आई हैं। कांग्रेस ने तो इसे लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार की धु्व्रीकरण को कोशिश करार दिया है।

Caa

देश में सीएए लागू होने पर भड़का विपक्ष

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, दिसंबर, 2019 में संसद द्वारा पारित नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के नियमों को अधिसूचित करने में मोदी सरकार को चार साल और तीन महीने लग गए। प्रधानमंत्री दावा करते हैं कि उनकी सरकार बिल्कुल पेशेवर और समयबद्ध तरीक़े से काम करती है। सीएए के नियमों को अधिसूचित करने में लिया गया इतना समय प्रधानमंत्री के सफ़ेद झूठ की एक और झलक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए के नियमों की अधिसूचना के लिए नौ बार समयसीमा बढ़ाने की मांग के बाद इसकी घोषणा करने के लिए जानबूझकर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले का समय चुना गया है। रमेश ने दावा किया, ऐसा स्पष्ट रूप से चुनाव में ध्रुवीकरण करने के लिए किया गया है, विशेष रूप से असम और बंगाल में। यह चुनावी बॉण्ड घोटाले पर उच्चतम न्यायालय की कड़ी फटकार और सख़्ती के बाद हेडलाइन को मैनेज करने का प्रयास भी प्रतीत होता है।

End of Feed