पाकिस्तान लगातार कर रहा संघर्ष विराम उल्लंघन, पाकिस्तानी सेना की नापाक कार्रवाइयों सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी खुद रख रहे नजर

Operation Sindoor: इंडियन आर्मी पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन पर कड़ी नजर रख रही है। जानकारी के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी लगातार स्थानीय संरचनाओं के संपर्क में हैं, ताकि पाकिस्तानी सेना की कार्रवाइयों पर नजर रखी जा सके।

Operation Sindoor: भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन पर कड़ी नजर रख रही है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी लगातार स्थानीय संरचनाओं के संपर्क में हैं, ताकि पाकिस्तानी सेना की कार्रवाइयों पर नजर रखी जा सके। रक्षा अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय नागरिकों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी सेना द्वारा तोपों के इस्तेमाल का उचित जवाब देने के लिए संरचनाओं को परिचालन स्वतंत्रता दी गई है। कल रात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में पांच आतंकी शिविरों पर सटीक निर्देशित विशेष हथियारों से हमला करने के बाद पाकिस्तान ने नागरिक ठिकानों पर तोपखाने से गोलाबारी शुरू कर दी है। तीनों सेनाओं के संयुक्त अभियान में कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

Army Chief Upendra Dwivedi

पाकिस्तानी सेना की नापाक कार्रवाइयों सेना प्रमुख रख रहे नजर

आतंकवादी शिविरों के खिलाफ किया गया था ऑपरेशन सिंदूर

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किये गए हमले उन सभी को भारत की ओर से करारा जवाब है जो हमारी सीमाओं, सेना और नागरिकों को चुनौती देने का दुस्साहस करते हैं। पाकिस्तान और नेपाल की सीमा से लगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पुलिस महानिदेशकों और मुख्य सचिवों की बैठक में शाह ने कहा कि विशेष जानकारी मिलने के बाद आतंकवादी शिविरों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया और यह पूरी दुनिया के सामने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का प्रमाण है। गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्रियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी और तीनों सैन्य बलों को बधाई दी।

End of Feed