PAK का झूठ होगा उजागर... मोदी की पहली टीम जापान के लिए हो रही रवाना; जानिए कौन-कौन हैं शामिल?

Operation Sindoor: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया और अब भारत सरकार का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने पाकिस्तान के झूठ को उजागर करने जा रहा है। जापान के लिए रवाना होने से पहले संजय झा ने बताया कि हमारा प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और दक्षिण कोरिया का दौरा कर रहा है।

Operation Sindoor: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया और अब भारत सरकार का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने पाकिस्तान के झूठ को उजागर करने जा रहा है। बुधवार को दो टीमें विदेश के लिए रवाना हो रही हैं जिसका प्रतिनिधित्व संजय झा और श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं।

Sanjay Jha

जदयू सांसद संजय झा (फोटो साभार: @SanjayJhaBihar)

जापान जा रही पहली टीम

संजय झा के नेतृत्व वाली पहली टीम 11:40 बजे जापान के लिए रवाना हो रही है, जबकि श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में दूसरी टीम रात नौ बजे संयुक्त राष्ट्र अमीरात (UAE) के लिए रवाना होगी। जापान के लिए रवाना होने से पहले संजय झा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि हमारा प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और दक्षिण कोरिया का दौरा कर रहा है।

End of Feed