देश

Amritsar: भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने धर दबोचा

भारत-पाकिस्तान की सीमा से सटी अमृतसर की सरहदी पोस्ट शाहपुर से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया यह घुसपैठिया लाहौर का रहने वाला है।

Image

पाकिस्तानी घुसपैठिया सीमा के पास से गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : ANI

भारत पाकिस्तान की सीमा के पास से पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया है। लाहौर का रहने वाला यह पाकिस्तानी नागरिक, भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी बीएसएफ ने उसे धर दबोचा।

शाहपुर से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान की सीमा से सटी अमृतसर की सरहदी पोस्ट शाहपुर से एक पाकिस्तानी को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। लाहौर के रहने वाले इस व्यक्ति को से फिलहाल कुछ रुपयों के इलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इस पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ की जा रही है।

बीएसएफ ने क्या कहा

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसे आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मंगलवार शाम को एक व्यक्ति की गतिविधियों को भांपा, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बाड़ की ओर बढ़ रहा था। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘तत्परता से कार्रवाई करते हुए जवानों ने उसे रुकने के लिए ललकारा और बाद में उसे पकड़ लिया।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article