LIVE

India-Pakistan Tension: बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ को किया नाकाम, भारत ने लाहौर समेत कई जगहों पर किया हमला, पाक के 3 डिफेंस सेंटर नष्ट; पढ़िए हिंदी न्यूज़

रवि वैश्यUpdated May 9, 2025, 07:14 IST

India-Pakistan Tension Update India Pakistan News Hindi Operation Sindoor (ऑपरेशन सिंदूर), Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से भारत की तरफ कई मिसाइलें दागी गईं, जिनको भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारतीय सेना की ओर से अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर क्षेत्र पर हवाई हमले (ड्रोन मिसाइल) दागने शुरू कर दिये हैं, जिसको भारतीय सेना ने निष्क्रिय कर दिया है। ताजा खबर के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम जम्मू-कश्मीर स्थित हवाई अड्डे और जम्मू यूनीवर्सिटी के पास मिसाइल दागने का प्रयास किया गया, जिसको सेना ने निष्क्रिय कर दिया। पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाकर गोलाबारी की है, जिसके जवाब में भारतीय वायु रक्षा तोपें फायरिंग कर रही हैं। जम्मू के अधिकतर ब्लैकआउट कर दिया गया है। वैष्णों देवी मंदिर पर भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

लोगों का मूवमेंट रोक दिया गया है। अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ( Operation Sindoor ) के तहत भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए और गिनती अभी भी जारी है सरकार ने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, जिससे सटीक संख्या बताना मुश्किल हो जाता है। वहीं पाकिस्तान के लाहौर में धमाके की खबर सामने आई है, पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी और रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में गुरुवार सुबह एक विस्फोट की आवाज सुनी गई वहीं पंजाब पुलिस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, गौर हो कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला बोलकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।


पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पहले ही चेता चुका था कि वो आतंकियों और उसके आकाओं को खोज-खोजकर मारेगा, जिसके बाद मंगलवार की रात भारतीय फाइटर जेट्स ने सीमापार किया और आतंकियों के 9 ठिकाने उड़ा दिए भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सिंदूर की हर जानकारी और पल-पल के अपडेट्स पढ़िए यहां...।

India-Pakistan Tension: बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ को किया नाकाम, भारत ने लाहौर समेत कई जगहों पर किया हमला, पाक के 3 डिफेंस सेंटर नष्ट; पढ़िए हिंदी न्यूज़
India-Pakistan Tension: बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ को किया नाकाम, भारत ने लाहौर समेत कई जगहों पर किया हमला, पाक के 3 डिफेंस सेंटर नष्ट; पढ़िए हिंदी न्यूज़

India-Pakistan Tension Update India Pakistan News Hindi Operation Sindoor (ऑपरेशन सिंदूर), Hindi Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से भारत की तरफ कई मिसाइलें दागी गईं, जिनको भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारतीय सेना की ओर से अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर क्षेत्र पर हवाई हमले (ड्रोन मिसाइल) दागने शुरू कर दिये हैं, जिसको भारतीय सेना ने निष्क्रिय कर दिया है। ताजा खबर के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम जम्मू-कश्मीर स्थित हवाई अड्डे और जम्मू यूनीवर्सिटी के पास मिसाइल दागने का प्रयास किया गया, जिसको सेना ने निष्क्रिय कर दिया। पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाकर गोलाबारी की है, जिसके जवाब में भारतीय वायु रक्षा तोपें फायरिंग कर रही हैं। जम्मू के अधिकतर ब्लैकआउट कर दिया गया है। वैष्णों देवी मंदिर पर भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

लोगों का मूवमेंट रोक दिया गया है। अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ( Operation Sindoor ) के तहत भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए और गिनती अभी भी जारी है सरकार ने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, जिससे सटीक संख्या बताना मुश्किल हो जाता है वहीं पाकिस्तान के लाहौर में धमाके की खबर सामने आई है, पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी और रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में गुरुवार सुबह एक विस्फोट की आवाज सुनी वहीं पंजाब पुलिस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, गौर हो कि भारत ने सीमापार कर पाकिस्तान में काफी अंदर तक घुसकर पहलगाम आतंकी हमला का बदला ले लिया है।

भारत ने पीओके और पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। भारतीय सेना, नौसेना और भारतीय वायुसेना ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों के ठिकाने तबाह कर दिए हैं। पाकिस्तान ने भी इस हमले की बात स्वीकार कर ली है और कहा है कि वो इसका जवाब दे रहा है।

ये भी पढ़ें- न जैश का मुख्यालय छूटा न लश्कर का, बहावलपुर से लेकर मुरीदके तक में भारत का कहर; उड़ा डाले मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकाने

भारत ने कहा कि उसने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर हमला करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया है। भारतीय सेना ने कहा कि भारत ने उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया है जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई थी। कुल मिलाकर नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: भारत ने कहां-कहां किए पाकिस्तान में हमले, एक-एक जगह की आ गई डिटेल!

भारत ने ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के साथ किया गया। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया, जिससे पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ।

यह हमला 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई का हिस्सा था, जिसमें जम्मू-कश्मीर में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी। यह ऑपरेशन भारत द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए एक सुनियोजित कदम था कि हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए, जबकि आगे की स्थिति से बचने के लिए संयम बनाए रखा गया।

आज की ताजा खबर, 7 मई 2025 हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें: यहाँ पढ़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात भर ऑपरेशन की प्रगति पर बारीकी से नजर रखी। सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और सैन्य कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभियान योजना के अनुसार आगे बढ़े। प्रधानमंत्री की सक्रिय भागीदारी ने मिशन के महत्व और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर किया। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि हमले केंद्रित, मापे गए थे।

MAY 09, 2025 04:40 IST

India Pakistan News Hindi Live: भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष "से मूलतः हमारा कोई सरोकार नहीं है", हालांकि वह और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों को तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों से अमेरिका के अलग होने के समर्थक रहे वेंस ने फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को थोड़ा तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, जिससे मूल रूप से हमारा कोई सरोकार नहीं है और इसका अमेरिका की इसे नियंत्रित करने की क्षमता से कोई लेना-देना नहीं है। आप जानते हैं, अमेरिका भारतीयों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकता। हम पाकिस्तानियों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते। और इसलिए, हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।"
MAY 09, 2025 03:50 IST

India Pakistan News Hindi Live: भारत के पास पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध- खाद्य मंत्री

खाने-पीने की चीजों की जमाखोरी करने की जरूरत नहीं, देश में उपलब्ध है कई गुना स्टॉक है। खाद्य मंत्री ने जमाखोरी की जरूरत से साफतौर पर इनकार करते हुए कहा, "हमारे पास देश भर में हर जरूरी चीज का पर्याप्त भंडार है।
MAY 09, 2025 03:16 IST

India Pakistan Tension Live: पठानकोट में भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी वायुसेना के विमान को मार गिराया

MAY 09, 2025 03:11 IST

India Pakistan Tension Live: पंजाब में तीन दिनों तक स्कूल-कॉलेज बंद, पुलसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

पंजाब सरकार ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अगले तीन दिनों के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया। एहतियात के तौर पर तरनतारन और फाजिल्का में जिला अधिकारियों ने शादियों और अन्य कार्यक्रमों के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।
MAY 09, 2025 03:10 IST

India Pakistan Tension Live: पीओके के कई मुजफ्फराबाद समेत कई जगह गोलीबारी

8 और 9 मई की मध्य रात्रि पीओके के कई क्षेत्रों में सायरन बजने और गोलीबारी की आवाजें आती रहीं। मुजफ्फराबाद समेत कई जगहों पर हमला होनी की आशंका।
MAY 09, 2025 02:30 IST

India Pakistan News Hindi Live: राजौरी में एलओसी के पास धमाकों की आवाज़

MAY 09, 2025 02:20 IST

India Pakistan News Hindi Live: जम्मू-कश्मीर में राजौरी में फायरिंग के बाद ब्लैकआउट

जम्मू-कश्मीर में राजौरी में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग होने के बाद पूर्णतया ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाक 45 मिनट से लगातार गोलीबारी कर रहा है। सिविलयन्स को निशाना बनाया जा रहा है।
MAY 09, 2025 02:17 IST

India Pakistan News Hindi Live: BSF ने जम्मू कश्मीर के सांबा में घुसपैठ के बड़े प्रयास को नाकाम किया

भारत एवं पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने ’एक्स’ पर शुक्रवार तड़के एक पोस्ट में कहा, ‘‘बीएसएफ ने आठ मई 2025 को रात करीब 23:00 बजे जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया।
MAY 09, 2025 02:09 IST

ndia Pakistan News Hindi Live: अरब सागर में एक्शन में इंडियन नेवी, फायरिंग एक्सरसाइज की

भारत ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट और उधमपुर स्थित सैन्य स्टेशनों समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम करने के बाद पाकिस्तान के कई हिस्सों में हवाई हमले किए हैं। अब अरब सागर में इंडियन नेवी ने फायरिंग एक्सरसाइज शुरू कर दी है।
MAY 09, 2025 02:07 IST

India Pakistan News Hindi Live: जम्मू-कश्मीर में सायरन की आवाजें सुनाई दीं, दोबारा ब्लैकआउट

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर स्थित सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुरूप ‘काइनेटिक’ और ‘नॉन-काइटनेटिक’ क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया। लेकिन, देर रात करीब 2 बजे दोबारा जम्मू के पुंछ में सायरन की आवाज सुनाई देने से दोबारा ब्लैकआउट किया गया है। सूत्रों ने पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ में ताबड़तोड़ फायरिंग की बात कही जा रही है।
MAY 09, 2025 02:04 IST

India Pakistan News Hindi Live: भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में किए हवाई हमले

भारत ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट और उधमपुर स्थित सैन्य स्टेशनों समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम करने के बाद पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमला बोल दिया। सूत्रों के मुताबिक, लाहौर, सियालकोट समेत कई शहरों में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए गए हैं।
MAY 09, 2025 01:52 IST

India Pakistan News Hindi Live: सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री अघोषित यात्रा पर दिल्ली पहुंचे

सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री आदिल अल-जुबैर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के प्रयासों के तहत भारत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। ऐसा माना जा रहा है कि नयी दिल्ली की अघोषित यात्रा पर आये अल-जुबैर सऊदी नेतृत्व का संदेश लेकर आए हैं। सऊदी मंत्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की और बुधवार की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर भारत के सैन्य हमलों के बाद विकसित घटनाक्रम पर चर्चा की।
MAY 08, 2025 23:32 IST

India Pakistan News Hindi Live: भारत ने जैसलमेर में पाकिस्तान का Fighter Jet मार गिराया

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। पाकिस्तान ने आज यानी गुरुवार 8 मई की रात भारत के कई शहरों पर मिसाइल दागे, जिन्हें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त हमला बोला है। पाकिस्तान की तरफ से भारत पर हमला करने के लिए कई फाइटर जेट ने उड़ान भरी, जिसमें से कम से कम एक फाइटर जेट भारतीय सेना ने मार गिराया। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2025 23:27 IST

India Pakistan News Hindi Live: पंजाब में अगले तीन दिन तक स्कूल-कॉलेज बंद

MAY 08, 2025 23:25 IST

Live News On India Pakistan: राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रेड अलर्ट जारी, कई शहरों में ब्लैकआउट

MAY 08, 2025 23:22 IST

India Pakistan News Hindi Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक से सीमा की स्थिति का जायजा लिया

MAY 08, 2025 23:14 IST

Live News On India Pakistan: पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर पर किया हमला

MAY 08, 2025 22:57 IST

India Pakistan News Hindi Live: विदेशमंत्री जयशंकर की पाकिस्तान को चेतावनी, अब की बार करारा जवाब मिलेगा

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से आज यानी गुरुवार 8 मई को भारत की तरफ कई मिसाइलें दागी गईं, जिनको भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 08, 2025 22:45 IST

Operation Sindoor (ऑपरेशन सिन्दूर) Live Updates: पाकिस्तान के तीन डिफेंस सेंटर नष्ट


भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए सरगोधा और फैसलाबाद में पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली भी नष्ट कर दी हैं।
MAY 08, 2025 22:42 IST

पाकिस्तान के हमले का दिया जाएगा करारा जवाब- जयशंकर

पाकिस्तान के हमलों पर भारत के विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया आई है। जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत पाकिस्तान के हर हमले का करारा जवाब देगा।