भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से आज यानी गुरुवार 8 मई को भारत की तरफ कई मिसाइलें दागी गईं, जिनको भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।
विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि इस बार छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। भारत के प्रचंड प्रहार से पाकिस्तान घबराया हुआ है और उसे अमेरिका से भी तुरंत पीछे हटने की हिदायत मिली है।
बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए 6 और 7 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और PoK के कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया। इसमें तमाम आतंकी ठिकाने तबाह हो गए और कई आतंकवादी मारे गए।
पाकिस्तान ने 7 और 8 मई की दरम्यानी रात भारत के 15 शहरों पर मिसाइल हमला करने की कोशिश की, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने 8 मई की सुबह पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन अटैक किया। इसके बाद रात होते-होते पाकिस्तान ने फिर से भारत पर मिसाइल अटैक करने की कोशिश की, जिसे S-400 ने एक बार फिर से नाकाम कर दिया।
