देश

Operation Sindoor: भारत ने कहां-कहां किए पाकिस्तान में हमले, एक-एक जगह की आ गई डिटेल!

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने इस बार हमले के दौरान पीओके और पाकिस्तान के काफी अंदर तक के लोकेशन को टारगेट किया है। भारत ने पाकिस्तान में बने आतंकियों के कुल 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किए हैं।

Image

भारत ने पाकिस्तान के काफी अंदर तक घुसकर किया हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के काफी अंदर तक हमले किए हैं। भारत ने पाकिस्तान के कुल 9 आतंकी ठिकानों को उड़ा दिया है। जिसमें पोओके और पाकिस्तान के हिस्स शामिल हैं।

पाकिस्तान में कहां-कहां बोला हमला

भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए नौ ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं। आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना साधे गए 9 ठिकानों की सूची

  • मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर
  • मरकज़ तैयबा, मुरीदके
  • सरजाल/तेहरा कलां
  • महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
  • मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
  • मरकज़ अब्बास, कोटली,
  • राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।
  • मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
  • मरकज़ सैयदना बिलाल

सभी हमले सफल

सूत्रों ने आगे बताया कि सभी नौ ठिकानों पर हमले सफल रहे। भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में शामिल जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने के लिए स्थानों का चयन किया। रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बुधवार की सुबह भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article