देश

न जैश का मुख्यालय छूटा न लश्कर का, बहावलपुर से लेकर मुरीदके तक में भारत का कहर; उड़ा डाले मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकाने

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में कुल 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की गई इस कार्रवाई में सेना के तीनों अंगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Image

हावलपुर से लेकर मुरीदके तक में भारत की एयरस्ट्राइक

Photo : ANI

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में घुसकर जिन आतंकी ठिकानों पर हमला बोला है, उसमें जैश-ए-मोहम्मद से लेकर लश्कर-ए-तैयबा तक का मुख्यालय शामिल है। भारत की सेना ने जैश ए मोहम्मद के मुख्यालय बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय मुरीदके को तबाह कर दिया है। भारत ने हमले के बाद कहा कि उसने सिर्फ पाकिस्तान में बने आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोला है, यह जंग नहीं है।

जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय बहावलपुर तबाह

बहावलपुर 1999 में आईसी-814 के अपहृत यात्रियों के बदले मसूद अजहर की रिहाई के बाद जैश-ए-मोहम्मद आतंकी समूह का केंद्र बन गया। तब से यह समूह भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है, जिसमें 2001 में संसद पर हमला भी शामिल है। भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स ने बहावलपुर में बने जैश ए मोहम्मद के मुख्यालय को ही उड़ा दिया है।

लाहौर से 30 किलोमीटर दूर मुरीदके में लश्कर का मुख्यालय तबाह

जैश ए मोहम्मद के साथ-साथ लाहौर से 30 किलोमीटर दूर मुरीदके में भी भारतीय वायुसेना ने हमला बोला है। मुरीदके 1990 से लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय रहा है। इसका नेतृत्व हाफिज सईद करता है और यह मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article