'आत्मनिर्भरता, सेना के शौर्य का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर', रक्षा मंत्री बोले-आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए मिसाल भी पेश की

X पर अपने ट्वीट में राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम अपने सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हैं, जिनका साहस और समर्पण निरंतर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इस अभियान के दौरान उनके कार्यों ने अद्वितीय सटीकता, सेवाओं के बीच बेहतरीन संयुक्त समन्वय और गहरी तालमेल का परिचय दिया।'

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरे हो गए हैं। चार दिनों के संघर्ष में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और हमलों के आगे पाकिस्तानी सेना पस्त हो गई और घुटनों पर आ गई। अपने इस 'ऑपरेशन' के भारत ने पाकिस्तान को धूल तो चटाई है, भारतीय हथियारों का लोहा भी दुनिया मान गई। 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सेना के शौर्य की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सेना ने बेहतरीन संयुक्त समन्वय और गहरी तालमेल का परिचय दिया। उसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानक स्थापित किया।

rajnath singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

X पर अपने ट्वीट में राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम अपने सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हैं, जिनका साहस और समर्पण निरंतर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इस अभियान के दौरान उनके कार्यों ने अद्वितीय सटीकता, सेवाओं के बीच बेहतरीन संयुक्त समन्वय और गहरी तालमेल का परिचय दिया, जिसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानक स्थापित किया।'

End of Feed