Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, शांति के लिए यह प्रयास लगातार जारी रहेगा' बोले रक्षा मंत्री- Video

Operation Sindoor News: रक्षा मंत्री ने कहा कि इस (Operation Sindoor) अभियान में भारत ने अपनी सैन्य ताकत ही नहीं दिखाई बल्कि अपने राष्ट्रीय स्वभाव का भी परिचय दिया है।

Operation Sindoor News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेनाओं का 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है।उन्होंने कहा कि जब तक आतंकी सोच खत्म नहीं होती तब तक शांति के लिए यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।सिंह ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' भारत के इतिहास में साहस व संतुलन के प्रतीक के रूप में याद रखा जाएगा।

BMC Election Counting

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री, भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में यहां एसएमएस स्टेडियम में आयोजित शौर्य संध्या को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा, 'यह भी सच है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अब पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है क्योंकि जब तक आतंकी सोच खत्म नहीं होती तब तक शांति के लिए हमारा यह प्रयास लगातार चलता रहेगा। मैं राजस्थान की इस वीर धरती से इसकी घोषणा कर रहा हूं।'

End of Feed