देख लो सबूत पाकिस्‍तान ! भारतीय सेना ने जारी किए आतंकी ठिकानों पर एयर स्‍ट्राइक के वीडियो, ऐसे लिया पहलगाम का बदला

Pakistan Air Strike Video: भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हुई सैन्‍य कार्रवाई के वीडियो शेयर किए हैं। बता दें कि, पाकिस्‍तान पर ये कार्रवाई 'ऑपरेशन सिन्‍दूर' के तहत की गई है।

Pakistan Air Strike Video: भारतीय सेना पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्‍या कर दी गई थी। इस घटना पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। रक्षा मंत्रालय ने देर रात 1.44 बजे एक बयान में कहा कि सैन्य हमले 'ऑपरेशन सिन्दूर' के तहत किए गए। इसमें कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई "केंद्रित, नपी-तुली रही है तथा यह ध्यान रखा गया है कि यह और बढ़े। भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए ऑपरेशन सिन्दूर शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है।' इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों को नेस्‍तनाबूत किया। अधिकारियों ने बताया कि जिन नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। बहरहाल, अब भारतीय सेना ने सभी आतंक के अड्डों पर कार्रवाई के वीडियो जारी कर दिए हैं।

पाकिस्‍तान पर एयर स्‍ट्राइक के वीडियो जारी।

रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि, 'ये कदम बर्बर पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर कायम हैं कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।' इस कारवाई के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारत माता की जय।" वहीं, दूसरी ओर भारतीय सेना ने अपने पोस्ट में कहा, "न्याय हुआ।"

End of Feed