ऑपरेशन सिंदूर : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जारी की विशेष डॉक्यूमेंट्री; देखकर गर्व से भर उठेंगे

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा के पार कोई भी आतंकी ठिकाना सुरक्षित नहीं है और भारत अपनी इच्छानुसार समय और तरीके से हर आतंकी ढांचे को निशाना बनाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड मुख्यालय में इस सैन्य अभियान पर आधारित एक विशेष वीडियो डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की। डॉक्यूमेंट्री में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की रणनीति, साहस और अभियान की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया है। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने सैनिकों के शौर्य और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों का योगदान अतुलनीय है।

पहलगाम का बदला ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला ऑपरेशन सिंदूर

इससे पहले, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा के पार कोई भी आतंकी ठिकाना सुरक्षित नहीं है और भारत अपनी इच्छानुसार समय और तरीके से हर आतंकी ढांचे को निशाना बनाएगा।

End of Feed