ऑपरेशन मिलाप: गुजरात पुलिस ने सिर्फ 2 हफ्तों में 701 लापता लोगों को खोज निकाला, 2007 से बंद फाइलें फिर खुलीं

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व और DGP डॉ. के.एल.एन. राव के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत गुजरात के सभी पुलिस कमिश्नर और जिला पुलिस अधीक्षकों को पुराने गुमशुदगी मामलों की फाइलें दोबारा खोलने, तकनीकी विश्लेषण करने और परिवारों से संपर्क साधने के निर्देश दिए गए थे।

Operation Milap : गुजरात पुलिस द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन मिलाप’ ने हजारों परिवारों की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है। राज्यभर में वर्ष 2007 से लापता लोगों के मामलों की दोबारा जांच शुरू करते हुए पुलिस ने महज दो हफ्तों में 701 लोगों को खोज निकालने में सफलता हासिल की है। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं, जिन्हें अब उनके परिवारों से दोबारा मिलाया जा रहा है।

Operation Milap

गुजरात पुलिस ने सिर्फ 2 हफ्तों में 701 लापता लोगों को खोज निकाला।

24,767 से ज्यादा लोगों के लापता होने के मामले दर्ज

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व और DGP डॉ. के.एल.एन. राव के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत गुजरात के सभी पुलिस कमिश्नर और जिला पुलिस अधीक्षकों को पुराने गुमशुदगी मामलों की फाइलें दोबारा खोलने, तकनीकी विश्लेषण करने और परिवारों से संपर्क साधने के निर्देश दिए गए थे। गुजरात पुलिस के अनुसार, वर्ष 2007 से अब तक राज्य में 24,767 से ज्यादा लोगों के लापता होने के मामले दर्ज हुए हैं।

End of Feed