महाभारत में लगती जुए पर रोक तो द्रौपदी दांव पर नहीं लगती, ऑनलाइन सट्टे पर रोक की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि देश में 45 करोड़ लोग इन ऐप्स के शिकार बन चुके हैं और 1.8 लाख करोड़ का अवैध कारोबार चल रहा है।

देश में बढ़ते ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग के खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक नई जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका सेंटर फॉर एकाउंटेबिलिटी एंड सिस्टेमेटिक चेंज (CASC)और एडवोकेट शौर्या तिवारी की ओर से दायर की गई है। देश के साइबर कानून के जाने माने जानकर और एडवोकेट विराग गुप्ता ने चीफ जस्टिस बी आर गवई के सामने इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की। जिस पर इसी हफ्ते के शुक्रवार को सुनवाई सम्भव है। याचिका में कहा गया है कि ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं।

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी गई प्रमुख मांगें-

याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों को निर्देश देने की मांग की है कि वे तत्काल ये कदम उठाएं

End of Feed