प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

Food Inflation: कांग्रेस ने खाद्य सामग्रियों की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छे दिनों का आलम ये है कि कभी दाल तो कभी सब्जी, कभी चीनी आम आदमी का बजट बिगाड़ देती है।

Food Inflation: देश में खाद्य सामग्रियों के लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच, कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 12 साल से भाजपा की सरकार है और अच्छे दिनों का आलम ये है कि कभी दाल, कभी सब्जी, कभी तेल, कभी चीनी आम आदमी का बजट बिगाड़ देती है।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

मोदी सरकार पर बरसे खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर नरेंद्र मोदी सरकार के दौरान खाद्य सामग्रियों की बढ़ी कीमतों को लेकर चिंता व्यक्त की और पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान चीनी, प्याज, तेल इत्यादि की क्या कीमतें थीं, उसकी जानकारी देते हुए एक चार्ट जारी किया।

End of Feed