Onion Price Hike: मुंबई के थोक मंडी में तेजी से बढ़े प्याज के दाम, सप्लाई नहीं सुधरी तो 65 रुपये किलो तक पहुंचने का अंदेशा

Onion Price Hike: मुंबई की थोक सब्जी मंडियों में प्याज की कीमतों में पिछले 4-5 दिनों के दौरान तेज उछाल दर्ज किया गया है। 40-42 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज अब 50-52 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान, कम आवक और त्योहारों के मौसम में बढ़ी मांग को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है।

Onion Price Hike: मुंबई की थोक सब्जी मंडियों में प्याज की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंडी व्यापारियों के मुताबिक, पिछले 4-5 दिनों के दौरान प्याज का थोक भाव 40-42 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 50-52 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। व्यापारियों का दावा है कि महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है और कम आवक के साथ बढ़ती मांग ने कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है।

onion price hike

मंडी में प्याज के तेजी से बढ़े दाम, सप्लाई नहीं सुधरी तो 65 रुपये किलो तक पहुंचने का अंदेशा। AI IMAGE

बेमौसम बारिश की वजह से फसल हुई खराब

उत्तर मुंबई की प्रमुख बोरीवली मंडी में भी प्याज की आवक बेहद कम बताई जा रही है। मंडी कारोबारियों का कहना है कि महाराष्ट्र में हुई बेमौसम बारिश के कारण करीब 15 फीसदी प्याज की फसल खराब हुई है। इसका सीधा असर बाजार में सप्लाई पर पड़ रहा है।

End of Feed