लाल किला ब्लास्ट के 1 साल : आज भी दर्द झेल रहे पीड़ित, अब भी हरे हैं व्यापारियों के जख्म

इस धमाके में दिल्ली में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने वाले मोहसिन मलिक की भी मौत हो गई थी। वे परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। फोन पर बातचीत में उनके भाई वसीम ने बताया कि परिवार आज भी गम में डूबा है और इस नुकसान से उबर नहीं पाया है।

Delhi Blast: राजधानी दिल्ली को झकझोर देने वाले लाल किला कार धमाके को 10 नवंबर को एक साल पूरा हो गया। 10 नवंबर 2025 को लाल किले के बाहर हुए इस भीषण धमाके में 11 लोगों की जान गई थी। एक साल बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवारों, घायलों और स्थानीय व्यापारियों के लिए उस दिन की यादें किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं। मंगलवार को घटना की बरसी के मद्देनजर लाल किले और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात रहे और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई।

red fort

10 नवंबर 2025 को हुआ था लाल किले के पास विस्फोट।

धमाके में गंभीर रूप से घायल हुए अंकुर शाहदरा से गौरी शंकर मंदिर में पूजा करने आए थे। उनके पिता के मुताबिक, अंकुर अब न देख पाते हैं और न सुन पाते हैं। एक साल बाद भी पूरा परिवार इस हादसे के असर से जूझ रहा है। इलाज, देखभाल और रोजमर्रा की जिंदगी की चुनौतियों ने परिवार को भावनात्मक और आर्थिक रूप से तोड़कर रख दिया है।

End of Feed