One Officer-One Official Car: 'एक अधिकारी, एक गाड़ी' नीति! अफसरों के लिए कई सरकारी वाहनों पर केंद्र की रोक

One Officer One Car:केंद्र सरकार ने सरकारी वाहनों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब एक अधिकारी को केवल एक ही सरकारी गाड़ी मिलेगी।

One Officer One Car:केंद्र सरकार ने सरकारी वाहनों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब एक अधिकारी को केवल एक ही सरकारी गाड़ी मिलेगी। सरकारी गाड़ियों के गलत इस्तेमाल को रोकने और खर्च पर लगाम लगाने के मकसद से, वित्त मंत्रालय ने सीनियर अफसरों को एक से ज़्यादा सरकारी स्टाफ कार देने पर रोक लगा दी है। यह नियम तब भी लागू होगा जब उनके पास किसी दूसरे मंत्रालय, विभाग, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) या स्वायत्त संस्था का अतिरिक्त प्रभार हो।

One Officer-One Official Car

'एक अधिकारी, एक गाड़ी' नीति! (AI Image)

मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया जा रहा है कि एक ऑफिस मेमोरेंडम (OM) में सभी मंत्रालयों और विभागों को सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल के लिए बदले हुए नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिस अफ़सर को पहले से ही अपने नियमित पद के लिए सरकारी स्टाफ कार मिली हुई है, उसे किसी दूसरे मंत्रालय, विभाग, अटैच्ड ऑफ़िस, सबऑर्डिनेट ऑफ़िस, स्वायत्त संस्था या PSU का अतिरिक्त प्रभार होने पर 'कोई अतिरिक्त गाड़ी नहीं दी जाएगी'

End of Feed