'वोटिंग लिस्ट तैयार करना सबसे कठिन और पारदर्शी कार्यों में से एक...', गड़बड़ी के आरोपों के बीच बोले CEC ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोपों के बीच कहा है कि भारत में मतदाता सूची तैयार करना दुनिया के सबसे कठिन और पारदर्शी कार्यों में से एक है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, सीईसी ने कहा कि इस मजबूत तंत्र ने वर्षों से देश भर में चुनावी विश्वसनीयता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोपों के बीच कहा है कि भारत में मतदाता सूची तैयार करना दुनिया के सबसे कठिन और पारदर्शी कार्यों में से एक है। कुमार ने मंगलवार को चुनावी शुचिता पर आयोजित स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में यह भी कहा कि मतदाता सूची हर साल संशोधन के दौरान और चुनाव से पहले कानून के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य दलों के साथ साझा की जाती है।

CEC Gyanesh Kumar

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (फोटो साभार: @ECISVEEP)

EC ने आरोपों को बताया बेतुका

सीईसी ने कहा कि 1960 से दावों, आपत्तियों और अपीलों के प्रावधान के साथ नामावली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई है।

End of Feed