'एक देश, एक चुनाव' महज नारा, मकसद 'एक देश, एक पार्टी', अभिजीत दीपके का केंद्र सरकार पर निशाना

केंद्र सरकार के 'एक देश, एक चुनाव' के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, सरकार जिस 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का ढिंढोरा पीट रही है, वह सिर्फ एक नारा है। इसके पीछे की असली मंशा 'वन नेशन, वन पॉलिटिकल पार्टी' (एक देश, एक पार्टी) बनाने की है।

Abhijeet Dipke- मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर नए आरोप लगाए हैं। दीपके का दावा है कि उनके कार्यकर्ताओं को आंदोलन से पीछे हटने के लिए पुलिस द्वारा नोटिस दिए जा रहे हैं और लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार की 'वन नेशन, वन इलेक्शन' (एक देश, एक चुनाव) नीति पर तीखा प्रहार करते हुए दीपके ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ एक छलावा है और सरकार का असली मकसद "एक देश, एक राजनीतिक पार्टी" स्थापित करना है।

Dipke on  one nation one election

अभिजीत दीपके का सरकार और बीजेपी पर हमला

CJP कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया दबाव और नोटिस का दावा

मुंबई के शिवाजी पार्क से अपना आंदोलन शुरू करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके का कहना है कि प्रशासन विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। दीपके के अनुसार, CJP से जुड़े कार्यकर्ताओं और युवा समर्थकों को पुलिस द्वारा धारा 149 व अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत नोटिस भेजे जा रहे हैं ताकि वे आगामी विरोध प्रदर्शनों में भाग न लें। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर उन्हें और उनके परिवारों को डरा-धमका रहा है, जिससे वे सड़कों पर उतरकर सवाल न पूछ सकें।

End of Feed