Jammu Kashmir: घाटी में एक और कश्मीरी पंडित की हत्या, शोपियां में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को दिया अंजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 03:23 PM IST

Jammu Kashmir: कश्मीर में आतंकी पहले भी टारगेट किलिंग के तहत कश्मीरी पंडित और बाहरी लोगों को निशाना बनाते रहे हैं। कई बार उन्होंने बिहार के मजदूरों को भी निशाना बनाया है। सेना की कार्रवाईयों के बाद आतंकी अब बड़े हमले की जगह टारगेट किलिंग पर फोकस कर रहे हैं।

Jammu Kashmir: कश्मीर में आतंकियों ने एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है।

पूरन कृष्ण भट को आतंकियों ने तब निशाना बनाया जब वो शोपियां के चौधरी गुंड में बाग के रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उस पर गोली चला दी। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

End of Feed