Bhadohi Durga Puja pandal Fire: भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में रविवार रात एक दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगने से 12 वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी और करीब 52 लोग झुलस गए।आधिकारिक जानकारी के अनुसार औराई थाना से सौ मीटर दूरी पर नरथुआ गाँव में एक पूजा समिति के पंडाल में रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे भीषण आग लगने से एक बच्चे की मौत हो गयी और 52 लोग झुलस गए। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
प्रतीकात्मक फोटो
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया आग लगने से झुलस कर 12 साल के अंकुश सोनी की मौत हो गई और महिलओं एवं बच्चों समेत 52 अन्य लोग झुलस गए है। उनके अनुसार पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारी भी मौके पहुंच गए और वे राहत एव बचाव में जुट गये।राठी ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने के मामले की जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन के अनुसार झुलस गये लोगों में से कुछ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि गंभीर रूप से झुलसे 33 अन्य को वाराणसी के बीएचयू में भेज दिया गया।अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई जब आरती चल रही थी।
UP | Around 150 people were present during #DurgaPuja aarti when a fire broke out. 52 people admitted to diff hospi… t.co/cWzmIGRFAf
— ANI (@ANI) Oct 2, 2022
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एकता क्लब पूजा समिति द्वारा स्थापित पूजा पंडाल में डिजिटल शो चल रहा था तभी शार्ट सर्किट से आग लगने से पंडाल में भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार भीड़ अधिक थी और आग ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह ख़ाक हो गया, हर तरफ चीख पुकार मची रही।
