फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने पर अखिलेश ने दी सफाई, बोले-सच्ची घटना पर था पोस्ट

लखनऊ में पार्टी कार्यालय में सपा ने जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'मुझे जानकारी मिली कि अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है उसमें बताया गया है कि मेरी जो पोस्ट थी उसमें अडल्ट कंटेंट होने की बात कही गई। यह बलिया की घटना है और वह सच्ची घटना है।

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने अपना फेसबुक अकाउंट बंद होने पर प्रतिक्रिया दी है। सपा नेता ने कहा कि उनका पोस्ट सच्ची घटना पर आधारित था। उनके इस पोस्ट में कुछ गलत नहीं था। सपा नेता ने कहा कि हम जमीन पर जितना काम करेंगे, उतना ही हम कामयाब होंगे। अपनी कार्रवाई के बारे में फेसबुक ने कहा कि अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट से एक हिंसक यौन पोस्ट अपलोड किया गया था, जिसकी वजह से कंपनी ने यह एक्शन लिया गया। यह भारत सरकार की कार्रवाई नहीं थी। हालांकि, रात भर अकाउंट बंद होने के बाद अखिलेश का अकाउंट शनिवार सुबह फिर से सक्रिय हो गया।

akhilesh yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। तस्वीर-PTI

पोस्ट सच्ची घटना पर था-अखिलेश

लखनऊ में पार्टी कार्यालय में सपा ने जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'मुझे जानकारी मिली कि अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है उसमें बताया गया है कि मेरी जो पोस्ट थी उसमें अडल्ट कंटेंट होने की बात कही गई। यह बलिया की घटना है और वह सच्ची घटना है। इसमें क्या गलत है। हम जितना मीन पर काम करेंगे उतना हम कामयाब होंगे। हमारा सिद्धांत नहीं बदल सकता है चाहे कुछ भी हो जाए।

End of Feed