effigies of Ravana on vijaydashmi: दशहरे का पर्व देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, इस मौके पर पर रावण का पुतला दहन करने की परंपरा निभाई जाती है, इस बार भी देश के तमाम हिस्सों में इस पर्व को पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया, और रावण के साथ ही कुंभकरण और मेधनाथ के पुतले का दहन किया गया। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर कई जगहों पर रामलीला के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पर रावण दहन किया गया, यहां के कई स्थानों पर दशहरे की धूम नजर आ रही है गौर हो कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
बुराई के प्रतीक रावण के धू-धू कर जल उठे
वहीं हरियाणा के यमुनानगर जिले में बड़ा मामला सामने आया है। यहां विजयादशमी पर रावण दहन के दौरान अचानक से पुतला वहां खड़े लोगों के ऊपर जा गिरा। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है, पुलिस ने घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया।
#WATCH | Haryana: A major accident was averted during Ravan Dahan in Yamunanagar where the effigy of Ravana fell on… t.co/VTmbEJcwaS
— ANI (@ANI) Oct 5, 2022
विजयादशमी पर रावण के पुतले का दहन किया गया साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का भी दहन हुआ, इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे, अचानक से रावण का पुतला जलते हुए लोगों के ऊपर जा गिरा। इसके चलते कई लोग जख्मी हो गए।
Delhi | Vice President Jagdeep Dhankar along with Delhi LG Vinai Kumar Saxena & former President Ram Nath Kovind at… t.co/mx3FTptAM0
— ANI (@ANI) Oct 5, 2022
पटना के गांधी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान 'रावण' पुतला का दहन किया गया इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ इसकी गवाह बनी।वहीं दशहरे के दिन हुई बारिश के कारण कानपुर, लखनऊ तथा कई अन्य जिलों में जगह जगह रावण दहन स्थलों पर पानी भर गया जिसकी वजह से दशहरा के कार्यक्रमों में खलल पड़ा।प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान बहराइच में सबसे ज्यादा 11 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
