Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे की पूरी टाइमलाइम, कब टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस और कैसे हुआ हादसा, कुल कितने लोगों की हुई मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 3, 2023, 10:24 PM IST

Odisha Train Accident: लगभग 2,000 लोगों को ले जा रहीं दो यात्री ट्रेनों की कई बोगियां एक के बाद एक पलटती चली गईं। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के अनुसार, यह देश में सबसे घातक ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक है, जिसमें कम से कम 288 लोग मारे गए और 800 से अधिक घायल हुए है।

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में एक एक्सप्रेस ट्रेन के गलत पटरी पर चले जाने से कुछ ही मिनटों में भीषण दुर्घटना हुई और वहां पूरा मंजर बदल गया। गलत पटरी पर गई ट्रेन ने खड़ी हुई मालगाड़ी को टक्कर मारी, जिसके बाद ट्रेन की बोगियां इधर-उधर बिखर गईं और इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य ट्रेन ने दुर्घटनाग्रस्त रेल को टक्कर मारी और फिर पटरी से उतर गई।

odisha train accident, odisha train accident timeline

उड़ीसा ट्रेन एक्सीडेंट की पूरी टाइमलाइन

एक के बाद एक पलटी बोगियां

लगभग 2,000 लोगों को ले जा रहीं दो यात्री ट्रेनों की कई बोगियां एक के बाद एक पलटती चली गईं। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के अनुसार, यह देश में सबसे घातक ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक है, जिसमें कम से कम 288 लोग मारे गए और 800 से अधिक घायल हुए है।

End of Feed