ओडिशा में तीन लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार, जात्रा देखकर लौट रही थीं घर

  • Edited by: अमित कुमार मंडलAuthored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 20, 2023, 02:40 PM IST

पुलिस ने बताया कि घटना 16 अप्रैल की रात को हुई। पीड़िताओं के परिवार ने घटना का पता चलने के बाद बुधवार रात बीजापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Three Girls Assaulted in Odisha: ओडिशा के कालाहांडी जिले में जात्रा (लोक रंगमंच) देखकर लौट रहीं तीन लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

crime against women

तीन लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार

पुलिस ने बताया कि घटना 16 अप्रैल की रात को हुई। पीड़िताओं के परिवार ने घटना का पता चलने के बाद बुधवार रात बीजापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, लड़कियां जात्रा देखकर लौट रहीं थी, जब पांच पुरुषों ने कथित तौर पर उनको रोका और एक-एक कर उनके साथ बलात्कार किया।

End of Feed