गोली लगने से घायल हुए ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बची जान, ASI ने मारी थी गोली

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 29, 2023, 08:55 PM IST

Odisha health minister death : ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मंत्री नबा दास (Naba Kishore Das) पर गोली लगने से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। अपोलो अस्पताल ने बताया कि लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।

Odisha health minister death : ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मंत्री नब किशोर दास (Naba Kishore Das) पर गोली लगने से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। अपोलो अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री को बाएं सीने में गोली लगने के कारण अपोलो में भर्ती कराया गया था। डॉ. देबाशीष नायक के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत उनका इलाज किया और उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन करने पर पाया गया कि एक गोली शरीर में घुसी और निकल गई, जिससे दिल और बाएं फेफड़े में चोट लगी और बड़े पैमाने पर आंतरिक रक्तस्राव और चोट लगी। चोटों की मरम्मत की गई और हृदय की पंपिंग में सुधार के लिए कदम उठाए गए। उन्हें तत्काल आईसीयू देखभाल दी गई। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास को कथित तौर पर गोली मार दी थी।मंत्री अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे लेकिन नहीं जीत पाए और उनकी मौत हो गई। यह घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब 1 बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

End of Feed