पुरी में ओडिशा सरकार ने लॉन्च किया 'रथ यात्रा 2024' ऐप, तीर्थयात्रियों का मार्गदर्शन करेगा App

ओडिशा सरकार ने पुरी में तीर्थयात्रियों के मार्गदर्शन के लिए रथ यात्रा 2024 ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप उन्हें पेयजल, पुलिस सेवा केंद्रों, चाइल्ड डेस्क हेल्पलाइन से लेकर होटल, पार्किंग एरिया को खोजने में भी मदद करेगा। साथ ही नेविगेशन के माध्यम से उस स्थान तक भी पहुंचाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीर्थयात्रियों के लिए रथ यात्रा 2024 ऐप लॉन्च
  • श्रद्धालुओं के लिए पर्सनल गाइड का काम करेगा ऐप
  • ऐप में मिलेगा कई समस्याओं का समाधान

Rath Yatra 2024 App: ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है। जिसका नाम 'रथ यात्रा 2024' ऐप है। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की परेशानियों को कम करने के लिए इस ऐप को लॉन्च किया है। यह एप्लीकेशन तीर्थयात्रियों को किसी भी काम के लिए गाइड करेगा। इसके जरिए लोग एक साथ ही कई समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।

पेयजल से लकर आवास शिविर की मिलेगी जानकारी

पुरी में रथ यात्रा में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए इस मोबाइल एप्लीकेशन को 'रथ यात्रा 2024' नाम से लॉन्च किया गया है। श्रद्धालु इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है। इस ऐप की मदद से उन्हें आसानी से पेयजल सुविधाओं, स्वास्थ्य केंद्रों, मुफ्त भोजन डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट्स, पुलिस सेवा केंद्रों, चाइल्ड डेस्क हेल्पलाइन, सूचना केंद्रों, अस्थायी आवास शिविरों, विकलांगों के लिए रथ दर्शन व्हीलचेयर सुविधाओं, लाइफ गार्ड सेवाओं और नियंत्रण कक्षों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

End of Feed