rajasthan minister Saleh Mohammad obscene video: राजस्थान में अश्लील वीडियो ने सनसनी फैला दी है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बीजेपी का आरोप है कि ये वीडियो राजस्थान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सालेह मोहम्मद का है। वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मचा है और बीजेपी गहलोत सरकार पर हमलावर है साथ ही सरकार से मंत्री का इस्तीफा मांग रही है।
गहलोत सरकार में एक कैबिनेट मंत्री का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है
वीडियो जारी कर राजस्थान बीजेपी ने दावा किया है कि अश्लील वीडियो में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं और इस्तीफा मांगा है, बीजेपी ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है-
अशोक गहलोत जी, ये कोई पहला मौका नहीं है जब आपके मंत्री का किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है।क्या… t.co/z6ckHQtK47
— ANI (@ANI) Dec 7, 2022
बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा- अशोक गहलोत जी, ये कोई पहला मौका नहीं है जब आपके मंत्री का किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है।क्या आप मंत्री सालेह मोहम्मद को बर्खास्त करेंगे या 'वोट बैंक' के लालच में छोड़ देंगे?
इस केस पर मंत्री सालेह मोहम्मद का कोई बयान तो नहीं आया, लेकिन जैलसमेर पुलिस कोई जानकारी होने से इनकार किया है, वीडियो की वजह से राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष हमलावर है।
पुलिस ने पांच लड़कों को हिरासत में लिया है
महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांच लड़कों को हिरासत में लिया है पुलिक का कहना है कि पीड़िता ने एफआईआर दर्ज करवाई है जिसमें कहा गया है कि गलती से उसका अश्लील वीडियो बन गया जिसे उसके 7 साल के बच्चे ने किसी को फॉरवर्ड कर दिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने इनको हिरासत में लिया है।
