6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति में जातीय समीकरणों पर रहा कितना जोर? जानिए नए गवर्नरों का सियासी और सामाजिक बैकग्राउंड

नियुक्त किए गए नए राज्यपालों में से अधिकांश दिग्गज नेता हैं, जिनका लंबा सांगठनिक और प्रशासनिक अनुभव रहा है। इस फेरबदल के तहत चार नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है और दो मौजूदा राज्यपालों का तबादला किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को छह राज्यों में राज्यपालों के बड़े फेरबदल की घोषणा की है। इस फेरबदल में सामाजिक समीकरणों, विशेष तौर पर OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) और दलित वर्ग प्रतिनिधित्व को विशेष प्राथमिकता दी गई है। नियुक्त किए गए नए राज्यपालों में से अधिकांश दिग्गज नेता हैं, जिनका लंबा सांगठनिक और प्रशासनिक अनुभव रहा है। इस फेरबदल के तहत चार नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है और दो मौजूदा राज्यपालों का तबादला किया गया है। सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्यरत ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरल के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Governor bjp

नए राज्यपालों की नियुक्ति में जातीय समीकरण

  1. ओम प्रकाश माथुर : केरल का राज्यपाल नियुक्त गया है।
  2. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर : इन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है
  3. डॉ. सुधा यादव : इन्हें कर्नाटक की राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  4. डॉ. ढाल सिंह बिसेन : इन्हें उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।
  5. ब्रजमोहन राम : इन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  6. दुष्यंत गौतम: इन्हें सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

End of Feed