आगामी संसद सत्र से सांसदों की हाजिरी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में अब सदस्यों को अपनी उपस्थिति सदन के अंदर लगे टैबलेट डिवाइस (MMD-मल्टी मीडिया डिवाइस) के ज़रिए दर्ज करनी होगी। फिलहाल, इस डिजिटल व्यवस्था के साथ-साथ पुराने रजिस्टर पर साइन करने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।
सांसदों की हाजिरी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव (फाइल फोटो: PTI)
लेकिन माना जा रहा है कि अगले सत्र से रजिस्टर सिस्टम पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा और केवल टैब पर ही हाजिरी मानी जाएगी।
क्या बदलेगा?
अब तक सांसद सदन के बाहर रखे रजिस्टर पर साइन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कर लेते थे, कई बार तो बिना सदन में आए ही इससे हाजिरी में पारदर्शिता पर सवाल उठते रहे हैं।
डिजिटल संसद की ओर एक ठोस कदम
नई व्यवस्था में सांसदों को सदन के अंदर आकर ही टैब के माध्यम से हाजिरी लगानी होगी। इससे न केवल सदन की उपस्थिति अधिक सटीक और पारदर्शी होगी, बल्कि सांसदों की वास्तविक भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सकेगी।लोकसभा सचिवालय का यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन को भी मजबूती देगा और संसदीय कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाएगा।
