Rahul Flying Kiss: नए विवाद में फंसे राहुल, बीजेपी की महिला सांसदों ने घेरा, अनिल विज ने कह दी ये बात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 9, 2023, 03:53 PM IST

राहुल अपना भाषण देकर लोकसभा से चले तो गए लेकिन कुछ ऐसा कर बैठे जिससे सत्तापक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने साल 2018 की याद दिला दी जब वह आंख मारने के विवाद में फंसे थे।

Rahul Flying Kiss Controversy: संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर आज संग्राम मच गया। राहुल ने मणिपुर हिंसा को लेकर आज मोदी सरकार पर सीधे हमला बोला और कहा कि इस सरकार ने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है, भारत माता की हत्या की है। राहुल के भाषण के दौरान जबरदस्त हंगामा मचा रहा। राहुल शोर-शराबे के बीच ही भाषण देते रहे। राहुल ने अपने भाषण में अमित शाह और अडानी को मेघनाद और कुंभकर्ण तक कह डाला। राहुल ने कहा कि रावण के अहंकार ने ही उसे मारा था।

राहुल फिर आरोपों के घेरे में

राहुल अपना भाषण देकर लोकसभा से चले तो गए लेकिन कुछ ऐसा कर बैठे जिससे सत्तापक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल, राहुल ने अपना भाषण खत्म किया और सांसदों की ओर फ्लाइंग किस देकर चले गए। सत्तापक्ष और बीजेपी सांसदों ने इसे मुद्दा बनाते हुए राहुल को निशाने पर ले लिया। स्मृति ईरानी ने इसे अभद्र बताया तो दूसरे बीजेपी नेताओं ने भी राहुल को घेरा।

End of Feed