Lalu Yadav: अब जदयू ने लालू प्रसाद पर आंबेडकर का अपमान करने का लगाया आरोप

पिछले सप्ताह प्रसाद के 78वें जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने का हवाला देते हुए रजक ने कहा, 'राजद सुप्रीमो ने अपनी संकीर्णता का परिचय दिया है, जिसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर बाबा साहब आंबेडकर का कथित तौर पर अनादर करने का आरोप लगाया। लालू ने दलितों के प्रतीक आंबेडकर का चित्र कथित तौर पर अपने पैर के पास रखवाया था। जदयू महासचिव श्याम रजक ने प्रेसवार्ता में अपने पूर्व बॉस (लालू प्रसाद) के खिलाफ भड़ास निकाली। रजक पिछले साल राजद छोड़कर नीतीश के नेतृत्व वाली पार्टी में वापस आए थे।

lalu yadav birthday

लालू प्रसाद यादव

राजद और जदयू की सरकारों में मंत्री पद संभाल चुके रजक ने यह भी दावा किया, 'नीतीश कुमार का 20 साल का कार्यकाल सामान्य रूप से सभी वंचित वर्गों और विशेष रूप से दलितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उनकी नीतियों का असर जमीनी स्तर पर महसूस किया जा रहा है।'

End of Feed