श्रीनगर-कटरा के बीच रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, बर्फबारी में फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत

जम्मू-कश्मीर में जारी भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ऐसे हालात में उत्तर रेलवे ने राहत की पहल करते हुए विशेष एसी ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। माता वैष्णो देवी और कश्मीर के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई ये ट्रेनें यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएंगी।

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने जनजीवन पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। फ्लाइट कैंसिल पर कैंसिल हो रही है, सड़कें बर्फ की चादर ओढ़े बंद पड़ी हैं और ऐसे कठिन वक्त में उत्तर रेलवे ने पटरी पर राहत की ट्रेन दौड़ा दी है। माता वैष्णो देवी और कश्मीर के बीच रेल संपर्क को मज़बूत करते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष एसी ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद सफर मिल सके।

katra special train

श्रीनगर–कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन की घोषणा (फोटो- पीटीआई, टाइम्स नाउ नवभारत)

कब और कौन-सी ट्रेन?

27 जनवरी 2026

  • ट्रेन संख्या 04627/04628
  • श्रीनगर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा – श्रीनगर
  • यह ट्रेन बनिहाल होते हुए कटरा पहुंचेगी और वापसी में भी यही मार्ग अपनाएगी।

28 जनवरी 2026

  • ट्रेन संख्या 04629/04630
  • कटरा – श्रीनगर – कटरा
  • यह सेवा भी विशेष रूप से यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी।

End of Feed