कश्मीर के Katra-Banihal Rail Section पर रेलवे ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 11:53 PM IST

Katra-Banihal Tunnel T-48: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के सुंबर क्षेत्र में टी-48 सुरंग (10.2 किमी) देश की चौथी सबसे लंबी रेल परिवहन सुरंग है।

Katra-Banihal Rail Section Updated News :कटरा-बनिहाल खंड पर संगलदान और सुंबर स्टेशनों के बीच चौथी सबसे लंबी सुरंग (10.2 किमी) T-48 का ब्रेकथ्रू पूरा हो गया है, जो राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना पर हासिल की गई एक और उल्लेखनीय उपलब्धि है, ये देश की चौथी सबसे लंबी रेल परिवहन सुरंग है, ये रेल विभाग की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

tunnel T-48

ये देश की चौथी सबसे लंबी रेल परिवहन सुरंग है (प्रतीकात्मक फोटो)

उत्तर रेलवे ने मंगलवार को यूएसबीआरएल परियोजना (USBRL project) के कटरा-बनिहाल खंड पर संगलदान और सुंबर स्टेशनों के बीच भारतीय रेलवे की चौथी सबसे लंबी सुरंग टनल टी-48 को तोड़कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की।

End of Feed