Shrikant tyagi out of jail: श्रीकांत त्यागी को सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, वहां से त्यागी की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उसे रिहा करने का आदेश दिया है। गौर हो कि नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe society Noida) में एक महिला को गाली देने के आरोप में श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया गया था।
नोएडा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी जो महिला से बदसलूकी के बाद गिरफ्तार हुआ था
उसपर पर सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप था वह इस मामले में नौ अगस्त से जेल में बंद था, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक श्रीकांत त्यागी ने जेल से रिहा होने पर कहा कि मेरे समाज के लोगों ने मेरा साथ दिया। श्रीकांत त्यागी जेल से छूटने के बाद ओमेक्स सिटी स्थित अपने फ्लैट पर गया।
श्रीकांत त्यागी ने मीडिया से बातचीत में रिहा होने के बाद कहा कि मैं अपने समर्थकों से मिलूंगा और उनसे बात करूंगा, फिर कोई निर्णय लूंगा कि क्या करना है, हाई कोर्ट ने मुझे जमानत दे दी है और कोर्ट का फैसला सबसे ऊपर है। उसने कहा कि समाज ने इस संकट की घड़ी में उसका साथ दिया, जिसके लिए वह सबके आभारी है। बताते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में त्यागी की आपराधिक इतिहास पेश किया गया कोर्ट ने त्यागी को इस मामले में राहत दे दी थी।
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Shrikant Tyagi who was arrested on August 9 on charges of abusing and assaulting a w… t.co/sGkcWZ0fG8
— ANI (@ANI) Oct 20, 2022
'इस मामले में झूठा फंसाया गया है'
कोर्ट में त्यागी के वकील ने कहा कि उसके मुवक्किल को पुलिस के साथ दुश्मनी की वजह से इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि त्यागी किसी गिरोह का सदस्य नहीं है और नौ अगस्त, 2022 से जेल में बंद है। नोएडा में अपने अपार्टमेंट में एक महिला के साथ बदसलूकी करते दिखाई देने का त्यागी का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसके बाद मामला गर्मा गया था।
ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में फिर चला था बुलडोजर
नोएडा की जिस ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला था, वहां एक बार फिर 30 सितंबर बुलडोजर पहुंचा था, इस दौरान वहां रहने वाले लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक ना चली थी। सेक्टर 96 की सोसायटी में अलग-अलग फ्लैटों के आगे अवैध अतिक्रमण पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला था, लोगों के भारी विरोध को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के बुलडोजर पहुंचे भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
