PM Modi : पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला: नोएडा की युवती पर जीरो FIR दर्ज, जांच के लिए मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर

Ruchika Singh Zero FIR Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नीट प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर नोएडा निवासी युवती पर जीरो FIR दर्ज। मामला जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंपा गया।

Noida Woman FIR PM Modi Remark: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा धांधली के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती की पहचान मूल रूप से फरीदाबाद की रहने वाली के रूप में हुई है और फिलहाल नोएडा में निवास करती है। पुलिस के अनुसार वह फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

सुप्रीम कोर्ट की वकील की शिकायत पर मामला दर्ज

यह मामला गाजियाबाद के वसुंधरा की निवासी और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर भीड़ को संबोधित करते हुए युवती ने प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने, सार्वजनिक शांति भंग करने और समाज में विद्वेष फैलाने की नीयत से अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

End of Feed