शिवसेना खत्म...उद्धव के चार और विधायक पाला बदलने के लिए तैयार- नारायण राणे का दावा, खुद भी थे कभी ठाकरे के साथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 06:28 PM IST

एक समय में नारायण राणे शिवसेना में ही थे, कद्दावर नेता माने जाते थे, लेकिन बाद में राणे ने पाला बदला और बीजेपी में शामिल हो गए। फिलहाल केंद्रीय मंत्री हैं। नारायण राणे का उद्धव ठाकरे के साथ छत्तीस का आंकड़ा रहा है। जब उद्धव सत्ता में थे, तब भी दोनों के बीच वार-पलटवार होते रहता था।

महाराष्ट्र में शिवसेना खत्म हो जाएगी...ऐसा दावा केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने किया है। राणे ने दावा किया है कि उद्धव गुट के और चार विधायक कभी भी पाला बदल सकते हैं।

shiv sena udhav

शिवसेना के चार और विधायक उद्धव का छोड़ेंगे साथ?

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े के चार विधायक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ समूह में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में हैं। राणे ने दावा किया कि शिवसेना नहीं बची है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट लगभग खत्म हो चुका है। राणे ने कहा- "शिवसेना अब अस्तित्व में नहीं है। 56 विधायकों में से मुश्किल से पांच से छह विधायक बचे हैं। वे भी रास्ते में हैं। चार विधायक मेरे संपर्क में हैं। वे किसी भी समय शामिल हो सकते हैं।"

End of Feed