US Tariff: 'घबराने की ज़रूरत नहीं, बातचीत जारी है...', ट्रंप के टैरिफ पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बताई यह अहम बात

US Tariff Update : एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में गुरुवार को पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि भारत और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे।

US Tariff Update : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत और अमेरिका एक समतापूर्ण, संतुलित और निष्पक्ष समझौते पर पहुंचेंगे।

india on us tariff

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो:PTI)

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि घबराने की कोई ज़रूरत है। हमें बातचीत होने देनी चाहिए। अमेरिका के साथ हमारे अच्छे संबंध बने हुए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम इनमें से कुछ मुद्दों को सुलझाने में सफल होंगे और एक समतापूर्ण, संतुलित और निष्पक्ष समझौते पर पहुंचेंगे।'

End of Feed