विदेशी धरती से सक्रिय अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, सभी भगोड़ों को लाया जाए कानून के दायरे में, बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, एक सशक्त भारत न सिर्फ अपनी सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बल्कि कानून के शासन को भी मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि आर्थिक अपराधियों, साइबर अपराधियों, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों और अन्य सभी भगोड़ों के प्रति कठोर रवैया अपनाया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें भारतीय न्याय प्रणाली के समक्ष लाया जाए। सीबीआई द्वारा दिल्ली में आयोजित 'भगोड़ों का प्रत्यर्पण - चुनौतियां और रणनीतियां' विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि न सिर्फ भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद के विरुद्ध, बल्कि भारत के बाहर से सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध भी शून्य सहनशीलता का दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।

Amit shah

अमित शाह ने कानून के सख्ती से पालन पर दिया जोर (File photo: ANI)

सभी भगोड़ों को कानून के दायरे में लाया जाए

उन्होंने कहा कि सभी भगोड़ों को कानून के दायरे में लाने और इसके लिए एक निश्चित तंत्र स्थापित करने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, चाहे वे आर्थिक अपराधी हों, साइबर अपराधी हों, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हों या संगठित अपराध नेटवर्क का हिस्सा हों, हर भगोड़े के विरुद्ध कठोर रवैया अपनाया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें भारतीय न्याय प्रणाली के समक्ष लाया जाए। इसके लिए समय आ गया है।

End of Feed