'कश्मीर घाटी में एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा', लतीफ भट के मारे जाने के बाद अमित शाह का बड़ा बयान

अरुणाचल प्रदेश के बांदरदेवा में आयोजित 'राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड' समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "पुलवामा में कश्मीर पुलिस ने लश्कर से जुड़े आखिरी ज्ञात सक्रिय कश्मीरी आतंकी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इसके साथ ही मैं गर्व से कह सकता हूं कि आज कश्मीर घाटी में एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा है।

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि कश्मीर घाटी में अब कोई भी स्थानीय आतंकी सक्रिय नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आखिरी ज्ञात सक्रिय कश्मीरी आतंकी को कश्मीर पुलिस ने मार गिराया है। शाह के मुताबिक, घाटी में जो भी आतंकी अब बचे हैं, वे सभी विदेशी हैं। बता दें कि बीते 18 नवंबर की सुबह कुलगाम जिले के जंगलपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ अहमद भट (लतीफ भट) को मुठभेड़ में मारा गया।

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

अरुणाचल प्रदेश के बांदरदेवा में आयोजित 'राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड' समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "पुलवामा में कश्मीर पुलिस ने लश्कर से जुड़े आखिरी ज्ञात सक्रिय कश्मीरी आतंकी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इसके साथ ही मैं गर्व से कह सकता हूं कि आज कश्मीर घाटी में एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा है। जो बचे हैं, वे सब विदेशी आतंकी हैं।"

End of Feed