रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं- कार्यकाल के आखिरी दिन बोले CJI गवई

भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह में उन्होंने स्पष्ट किया कि रिटायरमेंट के बाद वे कोई सरकारी पद स्वीकार नहीं करेंगे और कुछ समय विश्राम के बाद सामाजिक सेवा, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में काम करने की योजना बनाएंगे।

भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई का कार्यकाल पूरा हो चुका है। रविवार को वह अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रिटायरमेंट से ठीक पहले आयोजित विदाई समारोह में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। सीजेआई ने न्यायपालिका से जुड़े मिथकों, सामाजिक न्याय और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत विचार साझा किए।

cji (2)

वर्तमान सीजेआई बीआर गवई (फाइल फोटो- PTI)

सीजेआई बीआर गवई ने स्पष्ट किया कि रिटायरमेंट के बाद वे किसी भी सरकारी पद को स्वीकार नहीं करेंगे। आगे के अपने सफर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले 10 दिन आराम करेंगे, उसके बाद आगे की योजनाओं पर निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि समाज सेवा उनके खून में है। विशेष रूप से वे आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने की योजना रखते हैं।

End of Feed