'खाने को कुछ नहीं, वॉशरूम भी जाने नहीं दिया', भारतीय महिला का दावा-जॉर्जिया बॉर्डर पर हुआ जानवरों जैसा सुलूक

ध्रुवी के मुताबिक यह घटना जॉर्जिया और अर्मेनिया के बीच सीमा पर स्थित सडाख्लो नामक जगह पर हुई। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ध्रुवी ने दावा किया कि जॉर्जिया बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों ने भारतीय यात्रियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए और उन्हें फोन पर किसी से बात नहीं करने दी। उन्होंने कहा कि 'हमें जानवरों की तरह फुटपाथ पर बैठने के लिए मजबूर किया।

विदेशी धरती पर भारतीयों के साथ बदसलूकी, मारपीट, नस्लीय भेदभाव और अमानवीय व्यवहार की खबरें आती रहती हैं। अब एक भारतीय महिला ने जॉर्जिया में 56 भारतीय पर्यटकों के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस महिला का आरोप है कि जॉर्जिया बॉर्डर पर सीमा पर तैनात अधिकारियों ने उनके साथ बेहद अपमानजनक बर्ताव किया। महिला का कहना है कि सभी पर्यटक जॉर्जिया से अर्मेनिया आ रहे थे, तभी बॉर्डर पर उनके साथ ऐसा बुरा बर्ताव हुआ।

patel

भारतीय महिला ने घटना को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। तस्वीर-Instagram/pateldhruvee

इस महिला का नाम ध्रुवी पटेल है। ध्रुवी का दावा है कि जमा देने वाली सर्दी में यात्रियों को जमीन पर बैठने के लिए बाध्य किया गया। करीब पांच घंटे तक उन्हें बिठाया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें खाने के लिए कुछ नहीं दिया। यहां तक कि वॉशरूम भी नहीं जाने दिया।

End of Feed